धनबाद, मार्च 13 -- अभियोजन कोषांग प्रभारी राजेश कुमार सिंदरी के नये थाना प्रभारी बनाए गए है। निवर्तमान सिंदरी थाना प्रभारी संजय कुमार का तबादला कोर्ट सिक्योरिटी में हुआ है। राजेश कुमार ने गुरुवार को सिंदरी थाना का पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि वे 2012 बैच के हैं। और यह उनकी पांचवी पोस्टिंग है। बताया कि उनकी प्राथमिकता अपराध नियंत्रण होगी। इसके लिए वे जनता से बेहतर समन्वय स्थापित करेंगे। कहा कि सिंदरी थाना प्रभारी के पद पर उनकी पदस्थापना उनके लिए एक चुनौती है। ताकि लोग शांतिपूर्ण ढंग से रह सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...