बरेली, मई 16 -- चौपुला पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य के कारण लग रहे भीषण जाम से परेशान लोगों ने रेलवे लाइन के नीचे अंडरपास निर्माण की मांग उठाई है। शुक्रवार को चौपला-बदायूं रोड रेल अंडरपास संघर्ष समिति के संयोजक एवं पार्षद राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने डीएम अविनाश सिंह को ज्ञापन सौंपा। साथ ही पुल पर मरम्मत कार्य तेजी से करने के लिए मजदूरों की संख्या बढ़ाने के सुझाव दिए। इस पर डीएम ने शाम को बैठक कर दो शिफ्टों में मरम्मत का काम कराने और कार्मिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। राजेश अग्रवाल का कहना है कि पुलिस लाइंस से बदायूं रोड की ओर जाने वाले कट पर रेलवे विभाग द्वारा मरम्मत कार्य कराया जा रहा है, जिसके चलते मार्ग बंद है। इससे सुबह से ही पुल पर लंबा जाम लग रहा है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समिति ...