वाराणसी, मार्च 6 -- वाराणसी। रामघाट स्थित सांगवेद विद्यालय में विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष पद्मभूषण पंडितराज राजेश्वर शास्त्री द्रविड़ की स्मृति सभा बुधवार को हुई। अध्यक्षीय संबोधन में पं.ब्रजबल्लभ पाठक ने कहा कि शास्त्रीजी का स्मरण हमें पवित्र कर देता है। सभा में उपस्थित विद्वानों ने कहा कि शास्त्रीजी का जीवन तपोमय, त्यागमय और विद्या सदाचार संपन्न था। वह भारतीय विद्याओं के सच्चे उपासक थे। संचालन विद्यालय के अध्यक्ष वेदमूर्ति पं. विश्वेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.