वाराणसी, मार्च 16 -- वाराणसी। पीडब्ल्यूडी स्थित डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन में रविवार को वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान का पहला अधिवेशन और चुनाव हुआ। मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक (पेंशन) आत्म प्रकाशधर द्विवेदी और विशिष्ट अतिथि प्रांतीय महामंत्री बीके तिवारी रहे। मंडल अध्यक्ष/चुनाव अधिकारी की देखरेख में हुए चुनाव में सर्वसम्मत से राजेश्वर पांडेय को जिलाध्यक्ष, आनंद लाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जयराज बहादुर सिंह को जिला मंत्री और बंशीलाल जायसवाल कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। अधिवेशन में अवधेश शर्मा, त्रिलोचन तिवारी, राजेंद्र श्रीवास्तव, एके सिंह, रमेश श्रीवास्तव, जयंती घोष, ज्योत्सना श्रीवास्तव, शिवपूजन पाल, उमेश चंद्र राय, संतलाल यादव, विनोद सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.