बदायूं, सितम्बर 4 -- भाजपा की ओर से बृज क्षेत्र की घोषित नई कार्यकारिणी में बदायूं के दो पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। राजेश्वर सिंह उर्फ बेबी पटेल को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और महेश राठौर को क्षेत्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। राजेश्वर सिंह पटेल पूर्व में क्षेत्रीय मंत्री रह चुके हैं। घोषणा के बाद दोनों नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्रियों को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने मनोनीत दोनों पदाधिकारियों को बधाई दीं। इसके बाद जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता रामेश्वर सिंह व महेश राठौर के आवास पर पहुंचे और पगड़ी एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने मिठाई खिलाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- Badaun News: राजेश्वर क्षेत्रीय महामंत्री और महेश मंत्री को अहम जिम्मेदारी इस दौरान भाजप...