लखनऊ, सितम्बर 22 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता सचिवालय प्रशासन ने मंगलवार को दो अधिकारियों को पदोन्नति दी है। नगर विकास में उप सचिव के पद पर तैनात राजेश्वरी प्रसाद को संयुक्त सचिव बनाया गया है। गृह विभाग में तैनात अनु सचिव अनिल कुमार को उप सचिव के पद पर पदोन्नति दी गई है। इन दोनों अधिकारियों को पदोन्नति के बाद तैनाती का आदेश अलग से जारी किया जाएगा। अनुसचिव सचिवालय प्रशासन बसंत तिवारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...