वाराणसी, मई 14 -- वाराणसी। सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की घाट संध्या में बुधवार को अस्सी घाटपर कथक नृत्य हुआ। पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर की राजेश्वरी सिंह राय ने मां गंगा को नृत्यांजलि अर्पित की। भगवान शिव की नृत्यमय वंदना से कार्यक्रम का उन्होंने शुभारंभ किया। पारंपरिक कथक में उन्होंने लखनऊ घराने की खूबियां प्रदर्शित कीं। ठुमरी 'बन ठन आई' पर भावनृत्य से समापन किया। कलाकार को प्रमाणपत्र ज्योतितिषाचार्य डॉ.जगदीश पटेरिया ने प्रदान किया। यह भी पढ़ें- सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की प्रभाती में बुधवार को अस्सी घाट पर शास्त्रीय गायन हुआ। छत्तीसगढ़ की नमिता गुप्ता ने राग अहीर भैरव के सुर लगाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...