फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 29 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। राजेपुर ब्लाक के उपकेंद्र पर बुधवार की दोपहर बिजली आपूर्ति तेज आंधी से बाधित हो गयी। इससे करीब 90 गांव की बिजली ठप हो गयी। भीषण गर्मी में लोग परेशान होकर रह गये। तेज आंधी के चलते लाइन में खराबी आ गयी थी। इसके चलते बिजली आपूर्ति को रोक दिया गया। आनन फानन में बिजली निगम की टीम ने मरम्मत का काम शुरू किया। बिजली कटौती से गर्मी में लोग परेशान होकर रह गये। सुबह भी बिजली कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जेई हरिओम ने बताया कि ट्रांसफार्मर गर्म होने और तेज आंधी के चलते आपूर्ति में समस्या आयी है। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से उड़ी बिजली, 10 लाख आबादी अंधेरे में डूबी यह भी पढ़ें- तेज हवाओं से ठप हुई बिजली, साढ़े चार घंटे बाद बहाल यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली कटौती से गुस्सा, लखनऊ मे...