मुजफ्फरपुर, जून 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के पांच थानों में नए थानेदार की पोस्टिंग की गई है। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने शनिवार को इसका आदेश जारी किया। इसके अनुसार साइबर थाने में तैनात इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार को सरैया का थानेदार बनाया गया है। वहीं, सरैया थाने में अनुसंधान इकाई में कार्यरत दारोगा सुनील कुमार को औराई का थानेदार बनाया गया है। सकरा में अपर थानेदार रहे रविकांत को राजेपुर ओपी की कमान सौंपी गई है।वहीं, राजेपुर ओपी में एसएचओ रहे नीरज कुमार को लाइन हाजिर किया गया है। वहीं रामपुरहरि के थानेदार शिवेंद्र नारायण सिंह को स्थानांतरित कर सकरा का थानेदार बनाया गया है। यह भी पढ़ें- राजेपुर प्रभारी लाइन हाजिर, पांच थानों में नए थानेदार की तैनाती रामपुरहरि थाने की कमान कुढ़नी थाना में अनुसंधान इकाई में पोस्टेड एसआई अंजली क...