फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 26 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज, कमालगंज और राजेपुर में सीजेरियन प्रसव सुविधायें अब मुहैया होंगी। यह सुविधायें नियमित रूप से उपलब्ध कराये जाने को मुख्य चिकित्साधिकारी ने विशेषज्ञ डॉक्टरों की डयूटी अग्रिम आदेशों तक लगा दी है। राजेपुर सीएचसी में सिविल अस्पताल की डॉ. ममता अरुण, कायमगंज सीएचसी में लोहिया अस्पताल के डॉ. अमिताभ चौहान और कमालगंज सीएचसी में रकाबगंज नगरीय स्वास्थ्य केंद्र की डॉ.शोभा सक्सेना की डयूटी लगायी गयी है। सीएमओ ने कहा कि संबंधित चिकित्सक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीजेरियन प्रसव के लिए चिकित्साधीक्षक के संपर्क करने पर समय से उपस्थित रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...