गोपालगंज, दिसम्बर 3 -- थावे। एक संवाददाता जिले के काली मंदिर स्थित बिहार विकास विद्यालय द्वारा बुधवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती से मनाई गई। इस अवसर पर गोपालगंज स्थित पोस्ट ऑफिस चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में डीएम पवन कुमार सिन्हा, बिहार विकास विद्यालय के निदेशक अनिल कुमार श्रीवास्तव, विभिन्न पदाधिकारी और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे। प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सभी ने राष्ट्रसेवा, ईमानदारी और सादगी के प्रतीक डॉ. राजेंद्र प्रसाद के योगदान को याद किया। निदेशक अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनके आदर्शों को युवाओं को आत्मसात करने की जरूरत है। डीएम ने कहा कि पवन कुमार सिन्हा ने भी उनके जीवन की महत्वपूर्ण प्रेरक बात...