महाराजगंज, फरवरी 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल का जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद स्वर्णकार को बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने मनोनयन पत्र जारी कर संगठन को और मजबूत करने के लिए अभियान चलाने की अपेक्षा की है। इसके क्रम में व्यापारियों ने बैठक कर मजबूती के लिए अगली रणनीति तय की। प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश अग्रहरि ने कहा कि राजेन्द्र प्रसाद को जिलाध्यक्ष बनने के बाद जिले में संगठन और मजबूत बनेगा। इस दौरा अच्छेलाल वर्मा, धनेश वर्मा, सौरभ गुप्ता, लाल बहादुर दास, राजेश्वर वर्मा, रामबाबू वर्मा, अनिरुद्ध वर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.