बहराइच, दिसम्बर 17 -- बहराइच, संवाददाता। स्थानीय सेनानी भवन सभागार में महान स्वतंत्रता सेनानी/क्रांतिकारी राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी का बलिदान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सेनानी उत्तराधिकारियों ने उनके देश प्रेम और स्वतंत्रता के लिए अपना मूल्य चुकाने की प्रतिबद्धता की प्रशंसा की। अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन राज्य इकाई उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि 09 अगस्त 1925 को होने वाले काकोरी काण्ड में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई,उनका मानना था कि उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जायेगी और वे स्वतंत्र भारत में पुनर्जन्म लेंगे। जिला संगठन के संरक्षक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि राजेंद्र नाथ लाहिड़ी एक महान स्वतंत्रता सेनानी, क्रांतिकारी थे। जो काकोरी षडयंत्र के प्रमुख नायकों में से एक थे। उत्तर प्रदेश के गोण्डा जेल...