छपरा, अगस्त 14 -- छपरा, एक संवाददाता। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत राजेन्द्र कॉलेज छपरा के एनएसएस इकाई द्वारा शुक्रवार को तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में प्राचार्य प्रो. संजय कुमार, प्राध्यापकगण, एनएसएस पदाधिकारी व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- Chapra News: इसुआपुर में 51 फीट लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गईतिरंगा रैली का उद्धाटन रैली को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि तिरंगे की शान हमेशा बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। विद्यार्थियों को राष्ट्रगौरव की भावना के साथ अपने व्यक्तित्व का विकास करते हुए समाजसेवा में योगदान देना चाहिए। 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के नारों के साथ रैली कॉलेज परिसर से निकलकर बजरंग रोड, काशी बाजार और मेन रोड होते हुए राजेन्द्र उद्यान पहुंची। जहां देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रस...