बलिया, अप्रैल 15 -- बेल्थरारोड। कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने इं. राजेंद्र प्रसाद जाटव को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है। राजेन्द्र के मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। राजेन्द्र ने कहा कि पार्टी की नीतियों का प्रचार- प्रसार करने के साथ व्यापक रूप से जनसंपर्क किया जा रहा है। संगठन को गति देने के लिए योग्य एवं निष्ठावान युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा। कांग्रेस नेता लालू राम मिर्धा ने उम्मीद जताई कि वह संगठन मजबूत करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। यह भी पढ़ें- अनुराग बने कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग टिहरी के जिलाध्यक्ष

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...