रांची, अप्रैल 18 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। माकपा और झारखंड राज्य किसान सभा द्वारा पूर्व विधायक सह किसान नेता कामरेड राजेंद्र सिंह मुंडा का पांचवां स्मृति दिवस बरसालडीह में शनिवार को मनाया गया। झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव सह माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य सुफल महतो ने राजेंद्र सिंह मुंडा के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जमींदार परिवार में जन्म लेने के बावजूद उन्होंने अपना पूरा जीवन किसान-मजदूरों के हित में समर्पित कर दिया। उन्होंने बताया कि पांच परगना क्षेत्र में चल रहे किसान आंदोलन के दौरान उन पर चार बार जानलेवा हमले हुए, जिनमें द्वारिका महतो, दानी दत्ता, फागु मुंडा, शोशोधर मुंडा, गोपाल मुंडा और कांडे मुंडा शहीद हुए थे। सुफल महतो ने कहा कि राजेंद्र सिंह मुंडा ने उच्च न्यायालय और सुप्रीम कोर्ट में करीब दस वर्षों तक न्याय...