भभुआ, जनवरी 9 -- कलेक्ट्रेट पथ में खुले नाले से मॉर्निंग वॉक करने वालों की बढ़ी मुश्किलें नगर परिषद ने नहीं लिया संज्ञान तो नागरिक आवेदन देकर करेंगे शिकायत (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के व्यस्ततम मार्ग कलेक्ट्रेट पथ पर स्थित राजेंद्र सरोवर के मुख्य द्वार के पास नाले का ढक्कन टूट जाने से आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। खुले नाले के कारण यहां दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। खासकर सुबह और शाम के समय सरोवर में टहलने आने वाले नागरिकों को जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ रहा है। राजेंद्र सरोवर शहरवासियों के लिए मॉर्निंग वॉक और स्वास्थ्य लाभ का प्रमुख केंद्र माना जाता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग मुख्य द्वार के समीप से होकर सरोवर के भीतर प्रवेश करते हैं। इसी मार्ग के किनारे नाले का ढक्कन टूटकर धंस गया है, जिससे रास्ता और खतरनाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.