राजेंद्र बाल उद्यान युवाओं को रखेगा फिट
पूर्णिया, मई 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।शहर के सबसे पुराने पार्क राजेन्द्र बाल उद्यान बच्चों के लिए ही नहीं अब युवाओं को भी लुभाएगा। यहां सौंदर्यीकरण का काम तेजी से चल रहा है। युवाओं के फिटनेस को लेकर नए जिम उपकरण लगाए जा रहे हैं। वहीं बच्चों के लिए आधुनिक झूले तो बुजुर्गों के लिए बेंच लगाए जा रहे हैं। बेहतर सुविधाएं लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगी। भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के नाम पर बने शहर के सबसे पुराने पार्क को नए रूप में विकसित करने के लिए वन विभाग द्वारा कई आकर्षक सुविधाएं जोड़ी जा रही हैं। पार्क में नए-नए जिम उपकरण, आधुनिक झूले और बैठने के लिए आकर्षक बेंच लगाए जा रहे हैं, जिससे आने वाले दिनों में यहां लोगों की आवाजाही और बढ़ने की उम्मीद है। उद्यान में लगभग एक दर्जन से अधिक जिम उपकरण लगाए जा रहे हैं, जिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.