एटा, मार्च 20 -- तत्कालीन सीडीओ डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र के निलंबित होने के बाद शासन ने जिले में मुख्य विकास अधिकारी का कार्यभार लखनऊ में ग्राम विकास कार्यालय में तैनात राजेंद्र प्रसाद मिश्रा को दिया है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार नवनियुक्त सीडीओ राजेंद्र प्रसाद मिश्रा संभावित आगामी सोमवार को विकास भवन स्थित अपने कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करेंगे। लखनऊ में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने के बाद अब एटा में उनके कंधों पर ग्रामीण विकास, पंचायती राज और शासन की कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। नवनियुक्त मुख्य विकास अधिकारी के आगमन की खबर के बाद विकास भवन के विभिन्न विभागों में लंबित फाइलों और स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...