चंदौली, सितम्बर 17 -- गाजीपुर (दिलदारनगर)। बिहार के राजेंद्र पुल के पास डबल लाइन जोड़ने और बरौनी मुख्य लाइन के नए कनेक्शन के लिए 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक प्री-एनआई/एनआई कार्य होगा। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर ने इस दौरान कई ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार 12303 पूर्वा, 12317 अकाल तख्त, 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल, 13047 विभूति समेत कई ट्रेनें किऊल-शेखपुरा-बिहारशरीफ-बख्तियारपुर होकर चलेंगी। वहीं 13037/38 कुंभ, 13035/36 उपासना और 15657/58 ब्रह्मपुत्र मेल को डीडीयू-गया-पुनपुन मार्ग से चलाया जाएगा।15483/84 महानंदा, 13245/46 कैपिटल और डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस को पटना-मोकामा की जगह पाटलिपुत्र-शाहपुर पटोरी-बरौनी होकर चलाया जाएगा। इससे गहमर, जमानिया, दिलदारनगर, बक्सर, आरा, पटना और मोकामा के यात्रियों को परेशानी होगी। यात्...