राजेंद्र के यूपी प्रभारी बनने पर कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई
गंगापार, जून 28 -- कांग्रेस पार्टी के गंगापार जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एससी-एसटी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने पर रविवार को थानापुर गांव में मिठाइयां बांटकर खुशी जताई। इस अवसर पर अशफाक अहमद ने कहा कि राजेंद्र पाल गौतम कर्मठ, ईमानदार एवं गरीब, वंचित और शोषित वर्ग की आवाज उठाने वाले समर्पित नेता हैं। उनके नेतृत्व से प्रदेश में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी देवराज उपाध्याय, महासचिव सुनील पांडे, सलीम टाइगर, रितेश पासी, डॉ. अमर सिंह पटेल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- राजेंद्र पाल गौतम को UP कांग्रेस का प्रभारी बनाने के पीछे क्या रणनीति, DBM फॉर्मूले पर Congress? यह भी पढ़ें- राजेंद्र प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.