मेरठ, जनवरी 28 -- मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश के कारण राजेंद्रपुरम कॉलोनी में आकाशीय बिजली गिरने से हड़कंप मच गया। दोपहर साढ़े 12 बजे राजेंद्रपुरम कॉलोनी के पास स्थित करण प्लाजा की छत पर तेज धमाके के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। लोग कुछ समझ पाते आकाशीय बिजली वहां से कुछ दूरी पर 11 हजार केवीए की लाइन पर गिर पड़ी। हाईटेंशन तारों में आग लग गई। कॉलोनी निवासी अमित मिश्रा ने बताया कि बिजली के गिरने के बाद फाल्ट से घरों की बत्ती गुल हो गई। कुछ समय बाद बिजली चालू हो गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...