सीवान, जनवरी 2 -- सिसवन, एक संवाददाता। राजू हत्याकांड के एक आरोपी को पुलिस ने बुधवार की देर रात छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित ग्यासपुर निवासी प्रकाश राम का पुत्र सुजीत राम है। गिरफ्तार को गुरूवार को जेल भेजा गया। बताते चले कि बीते शनिवार की शाम दियारा में खेत पटवन करने के दौरान राजू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राजू ग्यासपुर उत्तर टोला निवासी शिवजी यादव के पुत्र था। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि राजू हत्याकांड में चार लोग आरोपी है। जिसमें प्रकाश राम व उसके दो पुत्र, सुरज कुमार व सुजित कुमार के साथ बिसुन मल्लाह आरोपी है।अब भी तीन लोग फरार है जिनके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सुजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। मृतक के भाई गोलू कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें ...