आरा, मई 2 -- आरा, निज प्रतिनिधि। जिले के बखोरापुर निवासी शिक्षक कौशल सिंह और शोभा देवी के पुत्र राजू सिंह को अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण परियोजना में सीनियर कंस्ट्रक्शन मैनेजर के रूप में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए आरएसएस की ओर से नागपुर में सम्मानित किया गया है। यह सम्मान राजू सिंह को संघ सरचलाक मोहन भागवत की ओर से संघ सर कार्वाहक भैया जी जोशी और राममंदिर न्यास के कोषाध्यक्ष पूज्य गोविन्द गिरी की उपस्थिति में प्रदान किया गया। आरा रोटी बैंक की स्थापना कर वे निर्धन एवं जरूरतमंद बच्चों को प्रतिदिन निःशुल्क भोजन और बुनियादी शिक्षा उपलब्ध करा रहे हैं। साथ ही वह आरा की प्रमुख समाजिक संस्था नई आशा के सक्रिय सदस्यों में से एक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.