मुजफ्फरपुर, जून 23 -- बोचहां। चक हेलाल में सोमवार को राजू चौधरी के परिजनों से विधान परिषद सदस्य कारी शोएब और पूर्व विधायक अमर पासवान ने मुलाकात की। परिजनों से घटना की जानकारी ली। अमर पासवान ने कहा कि राजू चौधरी हत्याकांड में आश्वासन से एक कदम भी पुलिस आगे नहीं बढ़ी है। राजद जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता ने कहा कि जगतवीर हत्याकांड व राजू चौधरी हत्याकांड में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन होगा। इस मौके पर राजद नेता शबीर अहमद, प्रखंड राजद अध्यक्ष रमाकांत सहनी, राजा राय, रामचंद्र राय, डॉ शमीम अख्तर आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...