राजूहा के विद्यार्थियों ने बनाई राखियां
बागेश्वर, अगस्त 23 -- देवेंद्र पांडे, गरुड़। तहसील के राजकीय जूनियर हाईस्कूल रौल्याना में छात्र- छात्राओं और शिक्षकों ने नवाचारी सृजनात्मकता के तहत वेस्ट मेटिरियल और कलर पेपर से रंग बिरंगी राखियां बनाई। बच्चे अब इन राखियों को सीमा पर तैनात शिक्षकों को भेजेंगे। शिक्षक दीपक पांडेय ने राखी के इतिहास और शिक्षक भाष्कर पंत ने राखी का जीवन में महत्व पर प्रकाश डालते हुए राखी निर्माण प्रतियोगिता को संपन्न कराया। विजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सोनू गोस्वामी, गंगा देवी, दिव्या बोरा, प्रीति गोस्वामी, गौरव रावत, बबीता फर्स्वाण, राशि गोस्वामी, गुड़िया फर्स्वाण, हर्षिता, हर्षित आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: छात्राओं ने समर्पित की- एक राखी जवानों के नाम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.