लोहरदगा, जून 30 -- लोहरदगा, संवाददाता। जिला राजी पड़हा व्यवस्था, लोहरदगा और 12 पड़हा हिसरी की संयुक्त बैठक पतरातू के दीवान गांव में पड़हा बेल बुद्धदेव उरांव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 26 जून को मुहर्रम के बाद हुई कथित मारपीट की घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई।

बैठक की जानकारी बैठक में बताया गया कि आदिवासी समाज के मनोज उरांव के घर पहुंचकर कुछ लोगों ने कथित रूप से गाली-गलौज, मारपीट और मोबाइल छीनने की घटना को अंजाम दिया। प्रतिनिधियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कानूनी कार्रवाई की मांग की।

आंदोलन की चेतावनी बैठक में कहा गया कि यदि प्रशासन समय रहते निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं करता है तो आदिवासी समाज अपने पारंपरिक और लोकतांत्रिक तरीके से आगे की रणनीति तय करेगा। इसके तहत शांतिपूर्ण धरना, जुलूस और सड...