रांची, मई 20 -- रांची। सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ ने वन विभाग द्वारा राजीव रंजन मिश्र और उनके पुत्र की गिरफ्तारी की निंदा की है। कार्रवाई को साजिश का हिस्सा बताते हुए राज्य सरकार से मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। केंद्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय और महासचिव आचार्य कृष्ण ने कहा कि संगठन इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और न्याय मिलने तक अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा। यह भी पढ़ें- आदिवासियों से दिल्ली के 'जनजाति सांस्कृतिक समागम' के बहिष्कार की अपील की

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...