कोडरमा, अप्रैल 9 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा जिला बास्केटबॉल संघ को झारखंड बास्केटबॉल संघ द्वारा एक वर्ष के लिए अस्थायी संबद्धता प्रदान की गई है। इस संबंध में प्रदेश संघ से प्राप्त पत्र में बताया गया है कि यह संबद्धता 26 मार्च 2026 से प्रभावी होगी। पत्र के अनुसार, संघ में राजीव रंजन सिंह को अध्यक्ष एवं मयंक को सचिव बनाया गया है। इसके अलावा रानी कुमारी पांडे को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह संबद्धता एक वर्ष की अवधि के लिए अस्थायी है तथा इस दौरान संघ को मतदान का अधिकार प्राप्त नहीं होगा। प्रदेश संघ ने अपने पत्र में विश्वास व्यक्त किया है कि अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कोडरमा जिला बास्केटबॉल संघ आने वाले समय में मजबूत आधार तैयार करते हुए जिले में बास्केटबॉल के विकास और युवाओं के समग्र उत्थान में महत्वपूर्...