रिषिकेष, अप्रैल 10 -- डोईवाला के राजीव नगर में प्रस्तावित पार्क का सौंदर्यीकरण कार्य आज भी अधूरा पड़ा है। करीब 98 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस पार्क का कार्य लगभग एक साल बीतने के बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। जिससे यह योजना अब 'कागजी विकास' की मिसाल बनती जा रही है। विदित हो कि तत्कालीन शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के कार्यकाल में इस पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए नगर पालिका को 98 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई थी। इसका उद्देश्य था कि क्षेत्र में बच्चों, बुजुर्गों और स्थानीय लोगों के लिए एक विकसित और सुंदर पार्क तैयार किया जाए, लेकिन धरातल पर यह परवान नहीं चढ़ सकी। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से निर्माण स्थल पर न तो ठेकेदार सक्रिय दिखाई देता है और न ही काम में कोई प्रगति नजर आती है। कई बार कार्य रुकने और शुरू होने के बा...