पटना, अप्रैल 21 -- राजीव नगर थाना क्षेत्र के रोड-14 में मंगलवार की दोपहर लगे जाम में दो लोगों की बाइक सट गई। इसको लेकर हुए विवाद के बाद एक पक्ष ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। आरोपितों ने एक बाइक सवार पर डंडे व ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इसमें उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। उधर ईंट और पत्थरबाजी से दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद हमलावर फरार हो गए। घायल के परिजन उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। फिलहाल पीड़ित युवक द्वारा घटना की शिकायत थाना में नहीं की गई है। थानेदार ने बताया कि आवेदन मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी। राजीव नगर इलाके में मुख्य मार्ग पर नाला निर्माण कार्य चल रहा है। इसके कारण रोड-14 से 19 तक एक ही लेन में वाहनों का परिचालन किया जा रहा था। मंगलवार की दोपहर रोड नंबर 14-15 के बी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.