मेरठ, जून 10 -- मेरठ। गढ़ रोड स्थित श्री दुर्गा व्यापार संघ का चुनाव सोमवार को संपन्न हो गया। अजय कंसल को निर्विरोध संगठन मंत्री घोषित किया गया। अध्यक्ष राजीव त्यागी एवं महामंत्री के पद पर अनुराग रस्तोगी को निर्वाचित घोषित किया गया। उपाध्यक्ष मुकेश गिरधर, कोषाध्यक्ष अनुराग जैन निर्वाचित हुए। चुनाव पर्यवेक्षक संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष तरुण कुमार गुप्ता, परविंदर त्यागी बिल्लू, मंत्री अनुज सिंघल रहे। चुनाव अधिकारी संदीप कंसल एवं अभिषेक गौतम ने पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में चुनाव परिणाम की घोषणा की। बाद में संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...