राजीव गुरुरानी ने की राज्यसभा की दावेदारी
अल्मोड़ा, अक्टूबर 2 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी ने राज्यसभा के लिए दावेदारी पेश की है। उनका कहना है कि वह 38 साल से संगठन, वैचारिक आंदोलन और सामाजिक-राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। उनका राजनीतिक जीवन छात्र जीवन से ही प्रारंभ हुआ तथा राम जन्मभूमि आंदोलन, बजरंग दल, भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों के माध्यम से निरंतर आगे बढ़ा। वह लगातार संघ और संगठन के लिए कार्य करते रहे हैं। इस लिहाज से उन्हें राज्यसभा भेजना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.