रांची, अगस्त 20 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर रांची के धुर्वा स्थित राजीव गांधी वरिष्ठ नागरिक उद्यान में कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि राजीव गांधी 21वीं सदी के भारत के स्वप्नद्रष्टा थे। सबसे कम उम्र में देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने अपने अल्प कार्यकाल में सूचना क्रांति, युवाओं की लोकतांत्रिक भागीदारी, मताधिकार की उम्र सीमा घटाने और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने जैसे ऐतिहासिक कार्य किए। राजीव गांधी का व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी देश को दिशा देने वाला है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि राजीव गांधी विलक्षण प्रतिभा के धनी, आधुनिक सोच वाले और दूरदर्शी नेता थे। यह भी पढ़ें- का...