नई दिल्ली, अगस्त 19 -- राजीव शुक्ला,कांग्रेस सांसद अपनी पत्रकारिता के दौर में मैं राजीव गांधी से अक्सर मिला करता था। इन मुलाकातों के दरम्यान कई बार उन्होंने यह कहा कि तुम पत्रकार हो, मेरी आलोचना भी लिखा करो। एक बार मैंने पूछ ही लिया कि आप ऐसा क्यों कहते हैं? उन्होंने कहा, आलोचना नहीं करोगे, तो तुम्हारी पत्रकारों और पत्रकारिता में साख कैसे बनेगी? तब मुझे महसूस हुआ था कि हर विषय के बारे में वह कितना सोचते हैं। आज सोचता हूं, काश! इतना सहज होना आज के दौर में भी आसान होता। भारतीय राजनीति में ज्यादातर नेता तत्कालीन परिस्थितियों के साथ चलते हैं और कुछ अपने समय से आगे की ओर देखने की कोशिश करते हैं। राजीव गांधी को इसी दूसरे वर्ग में रखा जाएगा। उनके कार्यकाल की उपलब्धियों और विवादों पर अलग-अलग मत हो सकते हैं और होने भी चाहिए, लेकिन राजीव गांधी की र...