एटा, मई 21 -- पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने पूर्व सांसद सत्या बहन के कैंप कार्यालय पर विचार गोष्ठी हुई। गोष्ठी में अरुणेश गुप्ता ने कहा कि कुछ लोग जमीन पर राज करते हैं और कुछ दिलों पर। राजीव गांधी वह शख्सियत थे जिन्होंने जमीन के साथ दिलों पर भी हुकूमत की। उन्होंने 19वीं सदी में ही 21वीं सदी के भारत का सपना देख लिया था। ठाकुर अनिल सोलंकी ने कहा कि राजीव गांधी स्वभाव से गंभीर थे। उनकी सोच अत्याधुनिक थी। वह भारत को दुनिया की उच्च तकनीकों से लैस करना चाहते थे।उन्होंने संचार क्रांति, कंप्यूटर क्रांति, शिक्षा का प्रसार, 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार और पंचायती राज जैसी ऐतिहासिक पहल कीं। यह भी पढ़ें- शहादत दिवस पर राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि गोष्ठी में इसके अलावा नैना शर्मा एडवोकेट , स...