बुलंदशहर, अगस्त 20 -- पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से दिल्ली रोड स्थित एक निजी होटल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। एआईसीसी पर्यवेक्षक डॉ. विश्वरंजन मोहंती और पीसीसी पर्यवेक्षक सलमान सईद की मौजूदगी में कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दीकार्यक्रम की चर्चा इसके बाद विचार गोष्ठी में उनके जीवन, कार्यों और आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान पर चर्चा की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि राजीव गांधी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री होने के साथ ही दूरदर्शी सोच रखने वाले नेता थे। उन्होंने भारत को 21वीं सदी की ओर ले जाने की मजबूत नींव रखी। कंप्यूटर और दूरसंचार के विस्त...