लखनऊ, मई 21 -- पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि गुरुवार को प्रदेशभर में मनाई गई। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित संगोष्ठी में राज्यसभा में उपनेता प्रमोद तिवारी ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज जो भारत सूचना क्रांति में पूरे विश्व में परचम लहरा रहा है, उसके जनक राजीव गांधी थे। उन्होंने कहा कि भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के आरक्षण को लेकर राजनीति कर रहे हैं, जबकि  राजीव गांधी ने संविधान में 73-74 वें संशोधन से पंचायती राज अधिनियम कानून लाकर गांवों की सरकार बनाई और पंचायतों को न्यायिक अधिकार के साथ 33 प्रतिशत आरक्षण देकर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की। यह भी पढ़ें- राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलिकांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया तिवारी ने कहा कि उ...