बहराइच, मई 21 -- बहराइच, संवाददाता। कांग्रेस कमेटी जरवल नगर अध्यक्ष शादाब अहमद के नेतृत्व में गुरुवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह रहे। उन्होंने कहा कि ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने देश को सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार एवं पंचायती राज व्यवस्था के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान की। नगर अध्यक्ष ने कहा कि युवा सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और विकास की नई परिकल्पनाओं के माध्यम से राजीव गांधी जी ने भारत को 21वीं सदी की ओर अग्रसर करने का कार्य किया। यह भी पढ़ें- पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी , किया वृक्षारोपण उनके द्वारा शुरू की गई अनेक योजनाओं एवं सुधारों क...