गोरखपुर, अगस्त 21 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कांग्रेसजनों ने इंदिरा बाल विहार परिसर में पौधरोपण भी किया। वक्ताओं ने राजीव गांधी के आधुनिक भारत के निर्माण और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में योगदान को याद किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, संचार, शिक्षा और पंचायतीराज को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए। देश को आधुनिक और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। इस दौरान कमांडो कमल किशोर, गोरखलाल श्रीवास्तव, सतेंद्र निषाद, डॉ. चिन्मय पाण्डेय, राजीव कुमार पाण्डेय, संतोष उपाध्याय, विशाल...