रामनगर, मार्च 11 -- रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा कराने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। बुधवार को बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि कक्षा छह, सात, आठ, नौ और 11 में प्रवेश के लिए परीक्षा 15 मार्च को आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्रदेश के सभी विकासखंडों में कुल 110 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा छह, सात और आठ में प्रवेश के लिए परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक परीक्षा देंगे। वहीं कक्षा नौ और 11 की प्रवेश परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक आयोजित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.