मिर्जापुर, अगस्त 28 -- मिर्जापुर, संवाददाता। बीएचयू के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के तौर पर विकसित करने के उद्देश्य से 29 अगस्त को आठ हजार पौधों का रोपण किया जाएगा। जनसहभागिता आधारित पौधरोपण अभियान का संयुक्त आयोजन एनएनएस के कार्यक्रम अधिकारी, डॉ. सौरभ करुणामय, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान संकाय, राजीव गांधी दक्षिणी परिसर, बीएचयू तथा मिर्जापुर जिला प्रशासन की तरफ से किया जाएगा। कार्यक्रम में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार , एडीएम विनोद कुमार सिंह, वन विभाग के अधिकारी, खनन विभाग के अधिकारियों सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही राजीव गांधी दक्षिणी परिसर के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. बीएमएन कुमार तथा पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान संकाय, बीएचयू के अधिष्ठाता डॉ. अमित राज गुप्ता कार्यक्र...