राजीव गांधी के पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने किया 10 यूनिट रक्तदान
पलामू, मई 21 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर पलामू जिला कांग्रेस कमेटी ने 10 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष बिमला कुमारी के नेतृत्व में किया गया। रक्तदान के पहले भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहादत दिवस पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। जिला अध्यक्ष बिमला कुमारी ने कहा कि 21वीं सदी के आधुनिक भारत की नींव रखने में राजीव गांधी ने ऐतिहासिक और दूरदर्शी भूमिका निभाई। युवा भारत की शक्ति पर विश्वास करते हुए उन्होंने मतदान की आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष की, पंचायतों को अधिकार देकर लोकतंत्र को गांव गांव तक मजबूत किया, तथा दूरसंचार, सूचना प्रौद्योगिकी और कम्प्यूटरीकरण के माध्यम से भारत को नए युग की दिशा दी। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.