राजीव गांधी के आदर्शों पर चलने का संकल्प
हल्द्वानी, मई 21 -- बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलकर देश और समाज की सेवा करने का संकल्प भी लिया।महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से स्वराज आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को तकनीक एवं आधुनिक सोच से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनका व्यक्तित्व और दूरदर्शी सोच आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पीलीकोठी स्थित संकल्प बैंक्वेट हॉल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.