शामली, अगस्त 21 -- शामली। गुरूवार को शहर के एसटी चौराहा स्थित एकता पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी की 82वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई। इस दौरान कांग्रेसियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। गुरूवार को शहर के एकता पार्क स्थित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा के समक्ष दर्जनों कांग्रेसी एकत्रित हुए। कार्यक्रम में सदस्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के शिल्पकार और सूचना क्रांति के जनक थे। उन्होंने देश को तकनीकी रूप से आगे बढ़ाने के साथ युवाओं को राजनीति और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का अवसर दिया। यह भी पढ़ें- पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में...