हापुड़, जून 10 -- मंगलवार को कांग्रेस नेता एवं कांग्रेस नोएडा के कोऑर्डिनेटर तथा निवर्तमान सभासद नरेश कुमार भाटी ने मुख्य सफाई निरीक्षक आवेश कुमार से मुलाकात कर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा और राजीव गांधी पार्क की साफ-सफाई एवं रखरखाव की मांग की। नरेश कुमार भाटी ने कहा कि राजीव गांधी देश के महान नेताओं में से एक थे। उन्होंने भारत को आधुनिक सोच और तकनीकी विकास की नई दिशा प्रदान की। ऐसे में उनकी प्रतिमा तथा उनके नाम पर स्थापित पार्क की नियमित साफ-सफाई और देखरेख सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पार्क और प्रतिमा स्थल पर सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं है, जिससे स्थानीय नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। उन्होंने मुख्य सफाई निरीक्षक से मांग की कि राजीव गांधी पार्क और प्रतिमा स्थल ...