गौरीगंज, मई 21 -- अमेठी। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमेठी कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने की। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके देश के प्रति योगदान को याद किया। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक सोच, तकनीकी विकास और युवाओं की शक्ति से जोड़ने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि देश में सूचना क्रांति की नींव रखने और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने का श्रेय राजीव गांधी को जाता है। उनके नेतृत्व में देश ने आधुनिक तकनीक और संचार व्यवस्था की दिशा में नई पहचा...