हल्द्वानी, मई 21 -- रामनगर, संवाददाता। युवा कांग्रेस की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। युवा कांग्रेस ने उनकी याद में फाइकस गार्डन रामनगर में पौधरोपण किया। युवा कांग्रेस रामनगर के विधानसभा अध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि राजीव गांधी केवल एक नेता नहीं, बल्कि आधुनिक और डिजिटल भारत के सच्चे शिल्पकार थे। उन्होंने ही भारत में कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति की नींव रखी और 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का अधिकार देकर देश के भविष्य को युवाओं के हाथों में सौंपा। इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुमित लोहनी, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, सभासद सलमान सलमानी, अमित कुमार, ललित जोशी, जीवन सिंह अधिकारी, मो. समीर सैफी, आरिश सिद्दीकी, पीयूष रावत, दीपक सिंह रावत, शिवम बिष्ट, विजय बिष्ट, दीपक रा...