कन्नौज, अगस्त 20 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के मोहल्ला इब्राहिमगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय पर गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जन्म जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही सामाजिक सद्भावना, भाईचारे और आपसी एकता बनाए रखने की शपथ ली। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के विकास, आधुनिक तकनीक और युवाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके विचारों और देश के प्रति समर्पण को याद करते हुए कार्यकर्ताओं ने सामाजिक एकता एवं सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- आधुनिक भारत के निर्माता हैं स्व. राजीव गांधी इस दौरान सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अवधबिहारी लाल दीक्षित, पूर्व विधानसभा प्रत्...