बलरामपुर, अगस्त 20 -- बलरामपुर, संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में चर्च रोड स्थित कैंप कार्यालय में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष शिवलाल कोरी की अध्यक्षता में कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। जिलाध्यक्ष शिवलाल कोरी ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक, प्रगतिशील व तकनीकी रूप से सशक्त बनाने का सपना देखा था। पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं एआईसीसी सदस्य राज बहादुर यादव ने कहा कि कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनके प्रयासों ने देश को नई दिशा दी। यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी पीसीसी सदस्य पंकज गुप्ता ने कहा कि उनके सपनों के भारत के लिए संविधान, लोकतंत्र ...